Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं की देश-दुनिया में धमक, इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं की देश-दुनिया में धमक, इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

RNS INDIA NEWS 07/11/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं देश-दुनिया में धमक दिखा रही हैं। मेलबोर्न रेनगेड्स ने भारतीय खिलाड़ी उन्मुक्त चंद को बिग बैश लीग (बीबीएल) के सीजन-2021-22 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। बीबीएल का कांट्रेक्ट हासिल करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
28 वर्षीय उन्मुक्त चंद ने हाल में ही भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद वह अमेरिका की टी-20 लीग से जुड़ गए थे। उनकी टीम ने उन्मुक्त के शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता को जीता था। यही प्रदर्शन उनके बिग बैश लीग से जुड़ने का आधार बना। उन्मुक्त चंद 2012 में ऑस्ट्रेलिया में हुए अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान, इंडिया ए के अलावा आईपीएल के लिए खेलने का भी अनुभव रखते हैं। घरेलू क्रिकेट में वह दिल्ली व उत्तराखंड की भी कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि भारतीय टीम में उनकी एंट्री नहीं हो सकी। बीबीएल से करार होने पर उन्मुक्त चंद काफी खुश हैं उनका कहना है कि बीबीएल में खेलना उनके लिए शानदार अनुभव रहेगा। यहां अच्छी क्रिकेट खेली जाती है। वह ऑस्ट्रेलिया के ग्राउंड व स्टेडियम से अच्छी तरह परिचित हैं। 2012 अंडर 19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके नाबाद 111 मैच जिताऊ रन आज भी हर खेल प्रेमी को याद हैं। रेनेगेड्स के कोच डेविड साकेर ने उन्मुक्त के टीम में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा है कि वह हमारी टीम योजना का अहम हिस्सा हैं।
वह विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा किसी भी समय खेल का रुख बदल सकते हैं। उन्मुक्त ने अपने कॅरियर में 67 प्रथम श्रेणी मैच, 120 लिस्ट ए मैच व 77 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपना अंतिम प्रथम श्रेणी मैच 2020 जनवरी में हरियाणा के खिलाफ देहरादून में खेला था। आईपीएल में वह दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल व मुबंई इंडियंस टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्मुक्त चंद इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और टीम के लिए पूरा सीजन उपलब्ध रहेंगे। वह टीम में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच की कप्तानी में खेलेंगे। इस टीम में शॉन मार्श, केन रिचर्डसन, जेम्स पैंटिनसन जैसे धाकड़ खिलाड़ी भी खेलते हैं। पिथौरागढ़ के रहने वाले उन्मुक्त चंद ने इसी साल सितम्बर-अक्तूबर में अमेरिका में मेजर टी-20 लीग सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर से जुड़े थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई के खिलाफ उत्तराखंड में पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दून में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हल्ला बोल
Next: दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाई, मौत

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.