Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ’उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार को एक बार फिर चाहिए जनता का आशीर्वाद: नरेंद्र मोदी’
  • हरिद्वार

’उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार को एक बार फिर चाहिए जनता का आशीर्वाद: नरेंद्र मोदी’

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार।   भाजपा द्वारा वर्चुअली आयोजित की गयी विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता से भाजपा सरकार को एक बार फिर आशीर्वाद देने की अपील की। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के 14 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की गयी वर्चुअली जनसभा को लकसर क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी संबोधित किया। हरिद्वार विधानसभा में विजय संकल्प सभा का आयोजन ऋषिकुल मैदान, स्वामीनारायण आश्रम भूपतवाला, गौतम फार्म कनखल और नेहरू युवा केंद्र में किया गया। विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2017 में जब हरिद्वार की जनता ने बड़े जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी को चुना था, तो प्रदेश में काफी चुनौतियां थी। डबल इंजन सरकार 5 वर्षों में उत्तराखंड का चहुमुखी विकास किया। आज उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी, हवाई कनेक्टिविटी और सड़क कनेक्टिविटी का कार्य जोरों से चल रहा है। ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिसके बाद प्रदेश में पर्यटन वर्ष भर चल सकेगा। अटल आयुष्मान योजना ने प्रदेश में सेवा की एक अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। जिस कारण से अपराधी छुपे छुपे भाग रहे हैं और अगर यहां कांग्रेस की सरकार आती है तो उन अपराधियों को यहां शरण भी मिलेगी और उनका स्वागत भी किया जाएगा, तो निर्णय आपको करना है कि आपको कैसी सरकार चाहिए। अपराधियों का स्वागत करने वाली या अपराधियों पर कार्रवाई करने वाली।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि से उनका गहरा लगाव रहा है एक बार फिर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आपका आशीर्वाद इस रूप में चाहिए कि अब की बार साठ पार का संकल्प पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड की और अधिक सेवा करना चाहते हैं। विकास कार्यों की श्रंखला अभी यहीं नहीं रुकी है। अभी कई काम ऐसे हैं जो उत्तराखंड के लिए करने हैं। लेकिन उसके लिए डबल इंजन की सरकार का आना नितांत आवश्यक है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और विकास युक्त सरकार देने का उदाहरण भी भारतीय जनता पार्टी ने पेश किया है। कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था और यही कारण था कि जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ गया था। उन्होंने कहा कि जितनी बड़ी संख्या मे लोग विजय संकल्प सभा से जुड़े हैं। उससे महसूस हो रहा है कि डबल इंजन सरकार बड़े अंतर के साथ जनसेवा के लिए वापस आ रही है।  सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, मुकेश कौशिक, अनु कक्कड़, हरजीत सिंह, पार्षद ललित रावत, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, सचिन बेनीवाल, मोनिका सैनी, पिंकी चौधरी, रेनू अरोरा, विवेक उनियाल, श्यामल, कामिनी सड़ाना, कुसुम गांधी, कमला जोशी, संजय अग्रवाल, डा. विशाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा समर्थक के साथ मारपीट का आरोप
Next: बागेश्वर में कोरोना के आठ नए केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.