Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
  • देहरादून

उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। घंटाघर देहरादून से शुरू कैंडल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। रावत ने कहा कि 2012 में गुड़गांव में दरिंदगी की शिकार उत्तराखंड के बेटी की आत्मा हमसे पूछती होगी आखिर मेरा गुनाहगार कौन है। उन्होंने कहा कि जिस समय यह वीभत्स कांड हुआ, उस समय पीड़ित के भाई-बहन छोटे थे। आज परिवार भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूट चुका है। अंकिता भंडारी के परिवार को सरकार ने आर्थिक मदद दी, इसी तरह गुडगांव में दरिंदगी की शिकार उत्तराखंड की बेटी के परिवार को भी मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को कानून के विशेषज्ञों की सहायता ली जानी चाहिए। कार्यक्रम की आयोजक महिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि हम अदालत का सम्मान करते हैं। लगता है कि पुलिस ने कहीं न कहीं सबूतों को न्यायालय में ठीक से नहीं रखा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी राज्य सरकार से न्यायिक विकल्पों को तलाशने की मांग की। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी, महेंद्र नेगी गुरुजी, शीशपाल बिष्ट, नजमा खान, निसान परवीन, आशा टमटा, राजेंद्र धवन, अनिल बसनेत, प्रदीप डोभाल, शुभम, गरिमा दसोनी, सुनील जायसवाल, अमित रावत, रॉबिन त्यागी, राजकुमार जायसवाल, ओमप्रकाश सती, मनोज नौटियाल, गुलजार अहमद, शरीफ बेग आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुरांश के पौधे का रोपण
Next: बच्चों को कचरे से खिलौने बनाने की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.