Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड की बेटी कात्यायनी बनी दिल्ली में जज
  • देहरादून

उत्तराखंड की बेटी कात्यायनी बनी दिल्ली में जज

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
01- (33)

ऋषिकेश। उत्तराखंड की बेटी कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने दिल्ली न्यायिक सेवा- 2019 की परीक्षा में सामान्य वर्ग से वरीयता सूची में दूसरी रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मूल रूप से पौड़ी जनपद के ग्राम मरड़ा, मवालस्यूं निवासी कात्यायनी के पिता स्व. मदन मोहन सुंदरियाल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्यरत थे। कात्यायनी की मां कुसुम सुंदरियाल देहरादून में अध्यापिका हैं। अगस्त 1991 में जन्मी कात्यायनी का विवाह वर्ष 2015 में प्रगति विहार ऋषिकेश निवासी प्रांशु शशि कंडवाल से हुआ है। प्रांशु शशि कंडवाल भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी सेवानिवृत डॉ. शशि कंडवाल के पुत्र हैं। कात्यायनी शर्मा कंडवाल की प्राथमिक से हाईस्कूल तक की शिक्षा सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल पौड़ी तथा इंटरमीडिएट रिवर डेल स्कूल देहरादून में हुई है। क्लेट क्वालीफाई करने के बाद कात्यायनी ने एनएलआइयू भोपाल से एलएलबी और आइएलआई दिल्ली से एलएलएम की शिक्षा पूरी की। शुक्रवार को जारी हुए दिल्ली न्यायिक सेवा- 2019 की परीक्षा के परिणाम में कात्यायनी ने वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने बताया कि आज उनके दिवंगत पिता का सपना पूरा हुआ है। उनकी इस सफलता में मां के मार्गदर्शन के अलावा ससुराल में पति तथा सास-ससुर का बेहतर सहयोग शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झारखंड में अचानक फटी धरती और बेटी के सामने ही जमींदोज हो गई मां
Next: कोरोना अपडेट 19 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.