Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के वेलनेस सेंटरों में माह में दस दिन चलेगी योगा क्लास
  • देहरादून

उत्तराखंड के वेलनेस सेंटरों में माह में दस दिन चलेगी योगा क्लास

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हर माह दस दिन योगा क्लास चलेगी। इन सेंटरों पर योगा प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है। जिन्हें 250 रूपये प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जायेगा। आयुषमान भारत हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर की चौथी वर्षगांठ के मौके पर हर वेलनेस सेन्टरों पर योग, शरीरिक व्यायाम, ईट राइट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पोषण एवं स्वच्छ खानपान के बारे में जागरूकता किया जाएगा।

रविवार को बंजारावाला के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने यह ऐलान किया। आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले आयोजित ‘योग एवं आरोग्य सत्र के शुभारंभ पर कहा कि लोगों को उनके घर के पास स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके, इसके लिए राज्य सरकार राज्यभर में केन्द्र सरकार के सहयोग से आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का संचालन कर रही है। राज्य में कुल 1464 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिसमें 1031 उपकेन्द्र, 38 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 395 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों संचालन हो रहा है। योग, शरीरिक व्यायाम, पोषण एवं स्वच्छ खानपान के बारे में जागरूकता एवं परामर्श प्रदान किया जाता है। इन्हें उच्चीकृत करने के बाद यहां पर प्रशिक्षित मिड लेवल हैल्थ प्रोवाईडर (एमएलएचपी) की तैनाती की गई। जिसके द्वारा गर्भाशय, स्तन एवं मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप एवं डायबिटीज की जांच सहित अन्य रोगों से बचाव के बारे में परामर्श भी दिया जाता है।

सेंटरों में प्रसव पूर्व, प्रसव पश्चात टीकाकरण एवं परिवार नियोजन की सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेले ब्लॉक स्तर पर संचालित किए जाएंगे। जहां पर चिकित्सकीय परामर्श एवं परीक्षण के अलावा प्रत्येक व्यक्ति का डिजीटल हेल्थ आईडी व पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस दौरान सीएमओ डा. मनोज उप्रेती, एसीएमओ डा. सीएस रावत, सीएमएस डा. पीएस रावत, स्टेट नोडल एनसीडी डॉ फरीदुल्लजफ़र, एसपीएम महेंद्र मौर्य, सीएचओ ममता रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में उमड़े पर्यटक, अब रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़
Next: चोर चोरी तो नहीं कर पाया लेकिन टांग तुड़वा ली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.