Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के शहीद सैनिकों के आश्रितों का बढ़ेगा अनुदान
  • देहरादून

उत्तराखंड के शहीद सैनिकों के आश्रितों का बढ़ेगा अनुदान

RNS INDIA NEWS 14/08/2022
rns featured image new

देहरादून। देश की रक्षा के लिए अपनी प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली तात्कालिक एकमुश्त अनुदान राशि को सरकार बढ़ाएगी। वर्तमान में शहीद सैनिक और अर्द्धसैनिकों की वीरांगनाओं को 10 लाख रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया जाता है। इसके साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध में भागीदारी करने वाले पूर्व सैनिक व वीरांगनाओं की पेंशन को भी आठ हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया जाएगा। इनकी संख्या 884 है।
रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘जय हिंद-उत्तराखंड के वीर’ कार्यक्रम शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए सीएम ने कहा कि सैनिकों की बलिदान की बदौलत ही पूरा देश सुरक्षित है। उन्होंने दो पंक्तियों में कहा कि ‘वो पहरे पर जब होता है, सारा देश चैन से सोता है। आंख उठाता है जो दुश्मन वो अपनी जान से जाता है।’ सीएम ने कहा कि सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित करना खुद को सम्मानित करने जैसा है। सैनिक और सैनिकों के परिजनों के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। जल्द ही अनुदान राशि और पेंशन राशि को बढ़ाया जाएगा। इस पर विचार किया जा रहा है। आजादी के अमृतकाल के साथ साथ सीएम ने देश के विभाजन की विभिषिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त के दिन भारत माता के सर को लहुलुहान कर दिया गया था। कांट-छांटकर थाली में सजाकर पाकिस्तान को भेँट कर दिया गया। इसके गुनहगार कौन थे, उस समय के कातिल कौन थे, यह प्रश्न आज भी हमारे सामने गूंजता रहता है। 10 लाख से भी ज्यादा लोगों का नरसंहार हुआ।
बेहद भयावह समय था। इस पीड़ा को भी पीएम नरेंद्र मोदी ने महसूस किया। सीएम ने आह्वान करते हुए कहा कि देश हमें देता है सब कुछ-हम भी कुछ देना सीखें। हर व्यक्ति देश के विकास के लिए अपने हिस्से का योगदान करे। सभी लोग संकल्प करें कि नवंबर 2025 में जब उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष मना रहे होगा, तब कुछ ऐसे कार्य भी जिनसे पूरा देश प्रेरणा लें। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वस्थ जीवन शैली के लिए निकाली साइकिल रैली
Next: कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च कर तिरंगा लहराने के लिए प्रोत्साहित किया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.