Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन मौसम रहेगा खराब
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन मौसम रहेगा खराब

RNS INDIA NEWS 13/12/2025
weather image

देहरादून (आरएनएस)। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 3700 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार हैं। राज्य के अन्य जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

रविवार को भी प्रदेश में मौसम की स्थिति में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 दिसंबर, रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 से 18 दिसंबर के बीच छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 14 से 16 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना जताई गई है। इसी अवधि में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भी सुबह घना कोहरा पड़ सकता है

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आगामी विधानसभा निर्वाचक नामावली गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा
Next: खटीमा में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.