Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश के 80 हजार बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन, 2500 निराश्रित बेटियों का विवाह कराएगी सरकार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश के 80 हजार बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन, 2500 निराश्रित बेटियों का विवाह कराएगी सरकार

RNS INDIA NEWS 13/02/2023
default featured image

देहरादून। प्रदेश के 80 हजार बुजुर्गों को समाज कल्याण की पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। एक परिवार में दंपत्ति को पेंशन देने की व्यवस्था के बाद आए सभी नए आवेदकों को अप्रैल से पेंशन देने की तैयारी है। इसके साथ ही कोरोना काल में अनाथ हुई और निराश्रित बालिकों के विवाह की जिम्मेदारी भी सरकार लेगी। इनकी संख्या फिलहाल 2500 से ज्यादा है।
सोमवार को विधानसभा में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत में परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के समान ही दिव्यांग पेंशन में भी पुत्र अथवा पौत्र के 20 साल की कम आयु का होने की शर्त को खत्म किया जा रहा है। जल्द ही इसका जीओ जारी कर दिया जाएगा। दिव्यांगों को दिए जाने वाले उपकरणों की सीमा को भी बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना में रियायत देने के बाद विभाग ने पात्र लोगों से आवेदन मांगे थे। पूरे प्रदेश में 80 लोगों ने इस पेंशन के लिए आवेदन किया। इन सभी को शामिल किया जा रहा है। इन्हें मिलाकर राज्य में समाज कल्याण की पेंशन से लाभ पाने वाले लोगों की संख्या 8.30 लाख तक हो जाएगी। आरक्षित वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रदेश में सात कोचिंग सेंटर तय किए गए हैं। यहां उन्हें निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

बहुद्देश्यीय वित्त विकास निगम लाएगा ओटीएस स्कीम:  समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वरोजगार के लिए दिए गए 22 करोड़ रुपये के लोन की वापसी के लिए सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की मंजूरी दे दी। बहुद्देश्यीय वित्त विकास निगम को लेनदारों को कर्ज अदायगी के लिए प्रेरित करने को सरल योजना लाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि पिछले काफी समय से 22 करोड़ रुपये कर्ज में फंसे हैं।

सहायक समाज कल्याण अधिकारी का ब्लॉक में आफिस:  सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को ब्लॉक में अपना कार्यालय मिलेगा। मंत्री ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव मांग लिया गया है। कार्यालय के साथ ही कंप्यूटर और एक सहायक भी दिया जाएगा।
  प्रदेश के दिव्यांग मेधावियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण का शतप्रतिशत पालन कराया जाएगा। सभी आयेागों को इस बाबत पत्र भेजा जा रहा है कि दिव्यांगों के लिए तय चार प्रतिशत आरक्षण को सख्ती से लागू किया जाए।  -चंदनराम दास, समाज कल्याण मंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएचसी हवालबाग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने दौलाघाट में किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
Next: चक्कर लगाते लगाते गुजरे 11 महीने, अब हुआ केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.