Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड में कोरोना के 16 नए केस
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

उत्तराखंड में कोरोना के 16 नए केस

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
Corona

देहरादून।  उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 87 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.04% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,328 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 88,748 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.12% है। वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 13 नये मरीज मिले हैं। जबकि, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 1-1 संक्रमित मिला है। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश में 5 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। जहां कोई भी एक्टिव केस नहीं है। कोरोना मुक्त जिलों में अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी शामिल हैं।

वैक्सीनेशन: प्रदेश में मंगलवार को 21,252 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 81,23,703 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,360,582 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,89,265 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 1,92,413 बच्चों को पहली डोज व 30,555 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा हुए कोरोना पॉजिटिव: दुग्ध एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सौरभ अपने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर क्वॉरेंटीन हो गए हैं। मंत्री सौरभ बहुगुणा हाल ही में समीक्षा बैठक के दौरान कई अधिकारियों के संपर्क में आए थे। सौरभ के संपर्क में आए लोगों की भी कोरोना की जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस पार्षद पर शहीदों के अपमान का आरोप
Next: स्वास्थ्य कर्मियों पर की गई बर्बरता की कांग्रेस ने की तीखी निंदा

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.