Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड में कोरोना के 4402 नए मामले
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

उत्तराखंड में कोरोना के 4402 नए मामले

RNS INDIA NEWS 19/01/2022
Corona new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में बुधवार को भी 4402 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22,962 हो गई है। जबकि, 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 1965 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 11.85% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,82,133 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3,43,753 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, रिकवरी रेट घटकर 89.96% हो गया है। बीते 24 घंटे में एम्स ऋषिकेश में 2, कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में 2, प्रेमसुख हॉस्पिटल देहरादून में 1 और मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार में 1 मरीज की मौत हुई है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,456 पहुंच गया है। उत्तराखंड में कोरोना डेथ रेट 1.95% है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 37 हजार 150 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें  32 हजार 748 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 1678 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 694, नैनीताल में 592, ऊधमसिंहनगर में 376, पौड़ी में 238, अल्मोड़ा में 225, बागेश्वर में 148, टिहरी में 126, पिथौरागढ़ में 123, चंपावत में 75, चमोली में 73, उत्तरकाशी में 38 और रुद्रप्रयाग में 16 लोग की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इधर, विभिन्न जिलों से 33 हजार 894 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए हैं।

उत्तराखंड में ओमीक्रोन की स्थितिः उत्तराखंड में ओमीक्रोन के अब तक कुल 93 मामले आ चुके हैं। बीते 16 जनवरी को 85 मरीजों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई थी। नए साल के शुरूआत से पहले ही चार ओमीक्रोन के मरीज ठीक हो चुके थे, जबकि बाकी 4 मरीज भी 14 दिन के आइसोलेशन के बाद ठीक हो चुके हैं।
 प्रदेश में बुधवार को 37,758 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 67,75,430 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक कुल 3,65,902 बच्चों को वैक्सीनेट किया गया है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: वाहन चैकिंग के दौरान 12 लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा में 227 नए कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.