Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने फ्रंटल संगठनों के साथ की बैठक
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने फ्रंटल संगठनों के साथ की बैठक

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तराखंड में चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी की अनुषांगिक शाखाओं से उनके उम्मीदवारों की सूची मांगी है।
पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल और अन्य जैसे फ्रंटल संगठनों से भी सहयोग लेने की रणनीति बनाई है। पार्टी नेताओं की मानें तो चुनावी राज्यों में कांग्रेस को फ्रंटल संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी संबंध में उत्तराखंड स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इन संगठनों को प्रमुख को बुलाकर उनसे चर्चा की गई।
हालांकि इस संबंध में उत्तराखंड स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि सभी फ्रंटल संगठनों से चर्चा की गई। उनसे पूछा गया कि उनकी ओर से विधानसभा चुनाव में किसी उम्मीदवार उतारा जा सकता है जो पार्टी के लिए एक बेहतर उम्मीदवार साबित हो, उन्होंने कहा कि बुधवार को उत्तराखंड चुनाव को लेकर पूरी कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।
पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार कांग्रेस पार्टी के लिए केवल जिताऊ उम्मीदवार ढूंढना ही चुनौती नहीं है, उम्मीदवार की विश्वसनीयता को भी परखा जा रहा है। कई मौकों पर कांग्रेस पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार अन्य दलों में शामिल हो चुके हैं, ऐसे में पार्टी इससे बचने के लिए इस तरीके की रणनीति पर काम कर रही है।
हालांकि उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के अनुसार, पार्टी दिसंबर उत्तराखंड के उम्मीदवारों का ऐलान करने की तैयारी कर रही है। देवेंद्र यादव ने कहा, उत्तराखंड में इसलिए उम्मीदवार चुनने में हम ज्यादा समय नहीं लगाएंगे, क्योंकि इसकी तैयारी लंबे समय से की जा रही है।
बुधवार को प्रदेश चुनाव को लेकर होने वाली ये बैठक इसलिए अहम है, क्योंकि अब तक पार्टी नेताओं से नाराज चल रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस स्क्रीनिंग बैठक में मौजूद रहेंगे। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा था कि उत्तराखंड का चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, जिसके बाद हरीश रावत भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बुधवार को शामिल होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा जनपद का छात्रा सम्मेलन हुआ संपन्न
Next: प्रदेश में कर्मचारियों को मिलेगा अब 28% की जगह 31% प्रतिमाह महंगाई भत्ते का लाभ

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.