Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तय, जानें एक दिन में कितने लोग कर पाएंगे दर्शन?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तय, जानें एक दिन में कितने लोग कर पाएंगे दर्शन?

RNS INDIA NEWS 30/04/2024
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तरखंड में 10 मई से चार धाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा में जाने से पहले हर श्रद्धालु का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अभी तक उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पिछली बार लगभग 55 लाख भक्तों ने यहां दर्शन किए थे, इस बार इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है। पिछली बार इतनी अधिक संख्या में भक्तों के आने से यहां की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थीं। इसीलिए इस बार श्रद्धालुओं की प्रतिदिन की संख्या सीमित कर दी है।
पर्यटन सचिव कुर्वे के अनुसार, इस बार एक दिन में अधिकतम 51 हजार भक्त चार धाम की यात्रा कर पाएंगे। इनमें से 15 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम, 16 हजार बद्रीनाथ, 9 हजार यमुनोत्री तो 11 हजार भक्त गंगोत्री में दर्शन कर सकेंगे। इन सभी की कुल संख्या 51 हजार होगी। पिछले साल एक दिन में 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे रहे थे, जिसकी वजह से व्यवस्था बिगड़ गई थी।
पर्यटन सचिव कुर्वे के अनुसार, यदि कोई बद्रीनाथ जाना चाहता है तो उसे पहले श्रीनगर में रोका जाएगा। अगर उस दिन के 15 हजार भक्तों की संख्या पूरी हो गई है तो श्रद्धालुओं को यहीं रात रुकना होगा। उसे अगले दिन यहां से आगे जाने दिया जाएगा। यही स्थिति रुद्रप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ में रहेगी। केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, गौरीकुंड में रोका जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार जिले में इंटरमीडिएट के टॉपर बने नितिन पोखरियाल
Next: चरस तस्करी के दोषी नेपाली नागरिक को दस साल की कैद

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.