Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड बोर्ड रचेगा इतिहास, 19 अप्रैल को जारी होगा हाईस्कूल व इंटर का परिणाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड बोर्ड रचेगा इतिहास, 19 अप्रैल को जारी होगा हाईस्कूल व इंटर का परिणाम

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

25 साल में पहली बार सीबीएसई-आईसीएसई से पहले आएगा रिजल्ट

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद 19 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रही है। राज्य के बोर्ड इतिहास में यह पहली बार होगा जब उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई जैसे राष्ट्रीय बोर्डों से पहले परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। यह उपलब्धि बोर्ड के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के निर्देशानुसार बोर्ड को समयबद्ध रूप से परिणाम घोषित करने का लक्ष्य मिला था, जिसे बोर्ड टीम ने सफलतापूर्वक हासिल किया है। परीक्षाओं का आयोजन इस बार अपेक्षाकृत पहले कराया गया था, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया भी समय से शुरू हो गई।

इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 13 हजार 241 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से एक लाख नौ हजार 966 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटरमीडिएट में एक लाख आठ हजार 981 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से एक लाख छह हजार 454 ने परीक्षा दी। परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक संपन्न कराई गई थीं, जिसके तुरंत बाद मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया था।

उत्तराखंड बोर्ड की यह पहल न सिर्फ प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण है, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के लिए भी एक बड़ी राहत लेकर आई है। समय से परिणाम घोषित होने से छात्र अपने आगे की शैक्षणिक योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों रुपये की हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार
Next: गढ़वाल विवि के दो छात्रों का पुणे में परियोजना वैज्ञानिक पद पर चयन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.