Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 16 जनपदों में कुल 57.58 प्रतिशत मतदान हुआ
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

16 जनपदों में कुल 57.58 प्रतिशत मतदान हुआ

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
rns featured image new

59 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए 20 फरवरी, 2022 को मतदान सम्पन्न

लखनऊ (आरएनएस)। प्रदेश के तृतीय चरण में 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए आज दिनांक 20 फरवरी, 2022 को मतदान प्रात: 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे समाप्त हुआ।
उक्त निर्वाचन 16 जनपदों, यथा- हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झॉंसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा में अवस्थित 59 विधान सभा क्षेत्रों के लिए हुआ है।
सायं 5:00 बजे तक जनपदों से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रदेश के 16 जनपदों में कुल 57.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये गये थे।
कोविड-19 के दृष्टिगत मतदान दिवस को मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैण्ड सैनीटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई थी।

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए होने वाले तृतीय चरण के मतदान में 2.16 करोड़ मतदाताओं (1.16 करोड़ पुरूष, 99.9 लाख महिला व 1060 तृतीय लिंग) में से जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार सायंकाल 5:00 बजे तक 57.58 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। उल्लेखनीय है कि मतदान का आधिकारिक समय सायंकाल 6:00 बजे तक है व 6:00 बजे तक मतदेय स्थल पर उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान का अवसर प्रदान किये जाने के लिए जनपदों को निर्देशित किया गया है। इसके दृष्टिगत मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होना स्वाभाविक है, जिसके सम्बन्ध में पृथक से सूचित किया जायेगा।

मतदान की प्रक्रिया को स्वतंत्र व निष्पक्ष बनाये रखे जाने के उद्देश्य के लिए प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए कुल 13903 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी व भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर किया गया। उक्त के अतिरिक्त 1342 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई थी।
तृतीय चरण में कुल 641 आदर्श मतदान केन्द्र, 129 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाये गये थे, जिससे मतदाताओं को सुखद निर्वाचन प्रक्रिया की अनुभूति हो सके। पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए जनपदों में व्हील चेयर व जगह-जगह पर वॉल्यून्टियर की व्यवस्था की गई थी, जो कि पीडब्ल्यू मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध थी।

तृतीय चरण के मतदान के लिए पोस्टल बैलट के लिए अर्ह 04 श्रेणियां (यथा- 80 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाता, दिव्यांग, अनिवार्य सेवायें व मतदान कार्मिक) कुल 62062 मतदाताओं को पोस्टल बैलट निर्गत किया गया, जिसमें से 52043 मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलट कास्ट किया गया। 80 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाता व  दिव्यांग मतदाताओं में जिनके द्वारा पोस्टल बैलट का विकल्प चुना गया था, उनके पते पर जाकर मतदान दल द्वारा मतदान कराया गया। प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी
बनाये जाने के लिए मतदान दल के साथ एक माइक्रो आब्जर्वर व वीडियोग्राफर की तैनाती की गई थी व प्रत्याशियों को सम्पूर्ण प्रक्रिया को देखने के लिए स्वयं अथवा अपने अभिकर्ता को भेजने के लिए मतदान दल का शिड्यूल उपलब्ध कराया गया था व इस श्रेणी के अर्ह मतदाताओं की सूची भी प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई गई थी। इस मतदान प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। उपरोक्त के अतिरिक्त कुल 53951 सेवा मतदाताओं को भी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से (ईटीपीबीएस) पोस्टल बैलट का प्रेषण किया गया।

तृतीय चरण के निर्वाचन में कुल 59 विधान सभा क्षेत्रों में 627 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 97 महिला प्रत्याशी हैं। उपरोक्त में से 192 प्रत्याशी अनुसूचित जाति व 01 प्रत्याशी अनुसूचित जनजाति के हैं। उपरोक्त में से विधान सभा क्षेत्र 104-एटा, 227-मेहरौनी व 230-महोबा से अधिकतम 15 प्रत्याशी व 110-करहल से न्यूनतम 03 प्रत्याशी मैदान में हैं।
उक्त चुनाव में कुल 25794 मतदेय स्थल व 15557 मतदान केन्द्र थे। कोविड-19 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1250 तक रखने के निर्देश दिये गये थे। सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, शौचालय व पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये गये थे।
मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 52 सामान्य प्रेक्षक, 16 पुलिस प्रेक्षक व 19 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये थे। उक्त के अतिरिक्त 2235 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 273 जोनल मजिस्ट्रेट, 832 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 3069 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये थे।
उपरोक्त के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, 01 वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक व 02 वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये थे, जिनके द्वारा क्षेत्र में रहकर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया गया।
निर्वाचन की घोषणा के दिनांक से तृतीय चरण के 16 जनपदों में कुल रू0-12.69 करोड़ नकद व 1.75 लाख ली0 शराब की बरामदगी हुई है, जिसके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
फ्लाइंग स्क्वायड, स्टैटिक सर्विलांस टीम व अन्य के द्वारा कुल 271 प्रकरण आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन के लिए दर्ज किये गये, जिन पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जन सामान्य के के लिए आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित मोबाइल एप सी-विजिल पर कुल 399 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें जॉंच के दौरान 97 शिकायतें सत्य पाई गईं व उन पर कार्यवाही की गई।
तृतीय चरण के निर्वाचन में कुल 133 प्रत्याशी ऐसे थे, जिनकी आपराधिक पृष्ठभूमि थी।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई थी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी व ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।
चुनाव में सभी 25794 मतदेय स्थलों के लिए मतदान के लिए आवश्यक ईवीएम व वीवीपैट व अलग-अलग जनपदों में पर्याप्त मात्रा में रिजर्व ईवीएम व वीवीपैट की व्यवस्था की गई थी व मतदान के दौरान जहॉं कहीं भी शिकायत प्राप्त हुई हैं, वहॉं तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए ईवीएम व वीवीपैट को बदलने की कार्यवाही की गई है।
जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार मॉक पोल के दौरान कुल 0.86 प्रतिशत बी0यू0, 0.71 प्रतिशत सी0यू0 व 0.99 प्रतिशत वीवीपैट बदले गये व मतदान प्रारम्भ होने के पश्चात सायं 5:00 बजे तक कुल 0.36 प्रतिशत बी0यू0, 0.36 प्रतिशत सी0यू0 व 1.36 प्रतिशत वीवीपैट बदले गये।
चुनाव पूरी तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया व किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित तृतीय चरण के मतदान के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं, सभी राजनीतिक दलों, निर्वाचन व्यवस्था में लगे सिविल कार्मिक, पुलिस कार्मिक, केन्द्रीय रिजर्व बलों के कार्मिक, जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त रिटर्निंग अधिकारी, निर्वाचन ड्यूटी में लगे अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कानून व्यवस्था में लगे हुए पुलिस अधिकारी, सभी जनपदों में अन्य प्रदेशों से आये हुए प्रेक्षक, भारत निर्वाचन आयोग के राज्य स्तरीय विशेष प्रेक्षक, मीडिया के सभी सदस्य, जिनके द्वारा पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को कवर किया गया व प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सभी ऐसे नागरिक, जिनके द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग दिया गया है, सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी से नाराज सिरफिरे ने कई दुपहिया वाहन जलाए
Next: लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.