Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर भारत के कई राज्यों में अंधड़-बारिश का कहर, तापमान में आई गिरावट
  • राष्ट्रीय

उत्तर भारत के कई राज्यों में अंधड़-बारिश का कहर, तापमान में आई गिरावट

RNS INDIA NEWS 16/06/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को अधिकांश इलाकों में बारिश के साथ चली तेज हवा से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को केरल, तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा 72 घंटों में कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में रविवार को कई इलाकों में बारिश होने से गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए हैं, लेकिन वज्रपात, आंधी-बारिश से विभिन्न जिलों में 30 लोगों की जान चली गई।
सोमवार सुबह से कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। 55 से ज्यादा जिलों में तेज हवा चलने, बिजली गिरने और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 5 दिनों में बारिश के साथ तापमान में 5-7 डिग्री की गिरावट आने का पूर्वानुमान है।
मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं भीषण गर्मी और उमस परेशान कर रही है तो कहीं जोरदार बारिश और ओलावृष्टि ने दस्तक दी।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 16 जून के लिए भी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में भी कुछ इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। राजस्थान में भी सोमवार को 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में रविवार अलसुबह 104 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधड़ के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत प्रदान की है।
इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 20 डिग्री पर पहुंच गया।
आईएमडी ने सोमवार शाम तक गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश होने और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम 37 डिग्री के आस-पास रहेगा।
गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते भारी बारिश की संभावना है। मुंबई में तेज आंधी-तूफान के साथ अगले 6-12 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा 20 जून तक मानसून अधिकांश इलाकों में पहुंचने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लखनऊ हवाई अड्डे पर विमान की लैडिंग के समय पहिए से निकला धुआं, बड़ा हादसा टला
Next: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच करने बोइंग विशेषज्ञों की टीम गुजरात पहुंची

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.