Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूटीडीबी की ‘होम स्टे’ पर आधारित झांकी को खूब सराहा गया
  • देहरादून

यूटीडीबी की ‘होम स्टे’ पर आधारित झांकी को खूब सराहा गया

RNS INDIA NEWS 27/01/2021
04-

देहरादून। देहरादून के परेड ग्राउड में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर से ‘होमस्टे’ विषय पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गयी। झांकी को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व अन्य अतिथिगणों द्वारा होमस्टे पर आधारित झांकी को काफी सराहा गया। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में पर्यटकों को आकर्षित करने, पर्यटकों हेतु स्तरीय आवासीय सुविधा बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा भवन स्वामियों को अतिरिक्त आय का श्रोत उपलब्ध कराये जाने हेतु संचालित होमस्टे विषय को प्रदर्शित करते हुये अपनी विभागीय झांकी को प्रस्तुत किया गया। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया कि उत्तराखण्ड राज्य की यात्रा पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को जहां एक ओर राज्य की सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण परिवेश, रीति-रिवाजों, पहनावे इत्यादि से परिचित होने का अवसर प्राप्त हो रहा है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखण्डी व्यंजनों को भी राष्ट्रीय-अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हो रही है। कोराना काल में जहां हम भीड़-भाड़ से दूर रहते हुये सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं वहीं पर्यटकों के लिए वर्क फ्रॉम होम स्टे भी एक नया विकल्प उभरकर आ रहा है। इस झांकी के माध्यम से पर्यटकों को वर्क फ्रॉम होमस्टे के लिए उत्तराखण्ड आमंत्रित किया गया। झांकी के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य की प्राकृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुये उच्च हिमालयी पर्वत माला, पर्वत माला के प्रागंढ में उगे हरे-भरे वन, वन सम्पदा तथा हिमालय की गोद में बसे उत्तराखण्ड राज्य की भव्य सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुये पहाड़ी वास्तुकला से बना घर जिसमें पटाल की छत, तिबारी एवं लकड़ी पर सुन्दर तरीके से की गयी नक्काशी से बनाया गया स्वागत द्वार हमकों आमंत्रित कर रहा है कि कुछ दिन तो बिताओ मेरे पहाड़ में को प्रदर्शित किया गया। वहीं 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद में वित्त निदेशक जगत सिंह चैहान ने ध्वाजरोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरे कर्तव्य व निष्ठा के साथ अपना कार्य करें। इस अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद में सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ कांंग्रेस नेत्री बीना स्टीफन के निधन पर कांंग्रेसजनों ने किया शोक व्यक्त
Next: अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा जिला विकास प्राधिकरण होगा स्थगित, जल्द आदेश होंगे जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.