Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने दिया कांग्रेस को झटका
  • ऊधम सिंह नगर

निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने दिया कांग्रेस को झटका

RNS INDIA NEWS 05/04/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। निकाय चुनाव में कुछ ही समय शेष है। इस बीच भाजपा ने कांग्रेस को सियासी झटका दे दिया है। आजादनगर वार्ड नंबर 7 से कांग्रेसी पार्षद और कई कांग्रेसी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसे निकाय चुनाव से पूर्व ट्रांजिंट कैंप क्षेत्र में कांग्रेस को सियासी झटका माना जा रहा है। बुधवार को देर शाम ट्रांजिंट कैंप में हुए कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रपुर कमल जिंदल ने कांग्रेस छोड़कर आए लोगों का भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान विधायक अरोरा ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद कैलाश, पूर्व पार्षद प्रत्याशी मुकेश रस्तोगी, छेदालाल राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। अरोरा ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि 300 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि सभी का हम भाजपा में स्वागत करते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। साथ ही आशा व्यक्त कि ये सभी आने वाले समय में भाजपा की रीति-नीति को आगे बढ़ाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान मेयर रामपाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री अमित नारंग, रामप्रकाश गुप्ता, मयंक कक्कड़, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, माही सकलानी, शम्मी गुप्ता, सत्यपाल गंगवार, डीके गंगवार, मदन दिवाकर, दीपक, पूजा गुप्ता, संजय हलदार, कुलदीप खुराना, शिवकुमार, रोबिन, राजा भरद्वाज, आदेश भारद्वाज, शकंर विजय डे आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हमारी लोक भाषाएं-बोलियाँ हमारी पहचान व गौरव:  मुख्यमंत्री
Next: राशिफल 06 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.