Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपा ऊधमसिंह नगर में पुलिस की अराजकता का मामला
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपा ऊधमसिंह नगर में पुलिस की अराजकता का मामला

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
default featured image

नैनीताल। हाइकोर्ट ने केलाखेड़ा ऊधमसिंह नगर में पुलिस द्वारा ढाबे के कर्मचरी संग मारपीट करने और सीसीटीवी के फुटेजों को नष्ट करने पर एसएसपी उधम सिंह नगर को फटकार लगाते हुए मामले की जांच सीबीआई को रेफर कर दिया है । कोर्ट ने सीबीआई से एक सप्ताह में जांच करने को कहा है और दोषी पुलिस वाले प्रकाश चन्द्र टम्टा , त्रिभुवन सिंह, चंदन सिंह , गणेश टोलिया बेडिय़ा दौलतपुर चौकी को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। मामले कि अगली सुनवाई 19 अगस्त की तिथि नियत की है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ में हुई। मामले में अनुसार विपिन शर्मा व अनिल शर्मा ने हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी हेतु याचिका दायर की है । याचिकर्ताओं का कहना है कि उनकी नेशनल हाइवे के पास पंडित ढाबा है। 28 जुलाई को चार पांच पुलिस वाले शाम को ढाबे पर आए और उनके साथ मारपीट की। ढाबे में काम करने वाले व्यक्ति का फोन भी छीन लिया। उसे धमकी देकर कहा कि तुम्हारा मालिक कहां हैं। ढाबा सीज कर देंगे । इसके बाद पुलिस वाले उसे अपनी गाड़ी में बिठा कर ले गए और उससे चरस की बरामदगी दिखा दी । जबकि ऐसा नहीं हुआ था। मालिक भी ढाबे पर ही थे उनसे भी मारपीट की। यह सब घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी । दूसरे दिन दो पुलिस वाले आकर सीसीटीवी की फुटेज को डिलीट कर जाते हैं और धमकी दे जाते हैं कि अगर यह बात किसी को बताई तो ढाबा सीज कर देंगे। सुनवाई के दौरान कोर्ट को सीसीटीवी फुटेज पेश की । जिसको देखने के बाद कोर्ट में एसएसपी उधम सिंह नगर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। कोर्ट ने उनसे पूछा कि दोषी पुलिस वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जिसके जवाब में एसएसपी द्वारा कहा गया कि उन्होंने यहां का चार्ज कुछ दिन पहले ही लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बी.एस.एन.एल. के खिलाफ आपदा एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की
Next: केदारनाथ आपदा में लापता लोगों की तलाश के लिए कमेटी गठित

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.