Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऊर्जा निगमों में हो रही गड़बडिय़ों पर जांच एजेंसियां अलर्ट
  • देहरादून

ऊर्जा निगमों में हो रही गड़बडिय़ों पर जांच एजेंसियां अलर्ट

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में ऊर्जा निगमों पर ऐसे कई आरोप हैं, जिसमें जांच के आदेश भी हुए और कुछ मामलों में गड़बडिय़ों की पुष्टि भी हुई। लेकिन निगमों में वित्तीय अनियमित्ता और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले सालों तक ठंडे बस्ते में ही रहे, लेकिन अब अचानक इन मामलों को लेकर तेजी दिखाई दी है। खासतौर पर कुंभ के दौरान कथित गड़बडिय़ों और पिछले 5 साल के दौरान हुए मामलों की फाइलों में तेजी आई है। यूं तो ऊर्जा निगम अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में ही रहता है, लेकिन इसके बावजूद भी कई आरोप लगने के बाद कार्रवाई के नाम पर सालों तक फाइलें धूल-फांकती रहती हैं। हालांकि अब इन मामलों में तेजी आई है और फाइलें कार्रवाई की तरफ भी बढ़ी है। ताजा मामला साल 2010 में कुंभ के दौरान ऊर्जा विभाग द्वारा कराए गए कामों से जुड़ा है, जिसमें उस दौरान ही गड़बडिय़ों के कई आरोप लगे थे। इसके बाद मामले की विभागीय जांच और ऑडिट भी किया गया। ऑडिट में साफ हो गया कि कुंभ में जो काम करवाया गया, उसमें गड़बडिय़ां हुई हैं लिहाजा इसके बाद विभाग ने अपने स्तर पर भी इसकी जांच की, लेकिन इसके बावजूद जांच की फाइल कार्रवाई तक नहीं पहुंची। लेकिन अब करीब 11 साल बाद इससे जुड़े मामले की फाइल मुख्य सचिव कार्यालय तक पहुंची है और अब उम्मीद की जा रही है कि इससे संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा पूर्व एमडी बीसी के मिश्रा और एसएन वर्मा के खिलाफ चल रहे मामलों की जांच की फाइल भी आगे बढ़ी है और इन मामलों पर भी जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। हालांकि देरी से कार्रवाई के चलते इन से जुड़े कई अधिकारी ऐसे भी हैं जो अब तक रिटायर हो चुके हैं या जल्द ही रिटायर होने जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 फरवरी
Next: वायर एवं केबल निर्माता वी-मार्क ने आईपीओ के लिए किया आवेदन दाखिल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.