Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • ऊर्जा निगम ने काटी नगरपालिका क्षेत्र की बिजली, अंधेरे में उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी

ऊर्जा निगम ने काटी नगरपालिका क्षेत्र की बिजली, अंधेरे में उत्तरकाशी

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के ऊर्जा निगम ने करीब ढाई करोड़ के बकायेदार नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट के कुछ विद्युत कनेक्शन काट दिए हैं। कनेक्शन कटने से उत्तरकाशी शहर के विभिन्न जगहों पर रातभर अंधेरा पसरा रहा। इसके चलते आम लोगों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि नगरपालिका यदि बकाया बिल जमा नहीं करता है तो विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट के नगर क्षेत्र में स्थित स्ट्रीट लाइटों के विद्युत कनेक्शन कटने शुरू हो गए हैं। इससे शहर की सड़कों पर रात में अंधेरा रहने लगा है। अंधेरे के कारण आम राहगीरों को रात खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है। हालांकि विभाग ने सारे कनेक्शन नहीं काटे हैं,लेकिन चार से पांच कनेक्शन काटकर विभाग ने नगरपालिका को बिलों के भुगतान न होने पर विद्युत आपूर्ति ठप करने के संकेत दिए हैं। ऊर्जा निगम के ईई मनोज गुसांई का कहना है कि नगरपालिका ने पिछले दो सालों में एक भी रुपये बकाया के रूप में जमा नहीं किया है। ऐसी स्थिति में बिजली आपूर्ति ठप करने के अलावा कोई और दूसरा चारा नहीं बचता। उन्होंने कहा कि एक समय पर न सही लेकिन धीरे-धीरे करके पूरी तरह से बकाया बिल भुगतान किया जा सकता है। बिल जमा नहीं होता है तो विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। बता दें कि नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व अन्य को मिलाकर नगरपालिका के 10 विद्युत कनेक्शन हैं, जिनका बकाया बिल सालों से भुगतान नहीं हुआ है। अब यह रकम करीब ढाई करोड़ तक पहुंच गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाणा में शराब पी और पिलाई तो लगेगा जुर्माना
Next: केदारनाथ की जनरल रेकी कर लौटी बीकेटीसी की टीम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.