Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को हुआ कोरोना
  • राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को हुआ कोरोना

RNS INDIA NEWS 23/01/2022
rns featured image new

गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं हो पाएंगे शामिल

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। वेंकैया नायडू इस समय हैदराबाद में हैं। उन्होंने आज अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें वो संक्रमित पाए गए। उन्होंने एक हफ्ते तक सेल्फ आइसोलेशन में रहने का फैसला किया है। ऐसा लगता है कि वे बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। नायडू ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से खुद को आइसोलेट करने और टेस्ट कराने की सलाह दी है।

उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है, ‘उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को एक हफ्ते तक आइसोलेट रखने का फैसला किया है। उपराष्ट्रपति ने अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं। वो सभी लोग खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी कोविड जांच करवा लें।’

इससे पहले, दिन में ही उपराष्ट्रति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर हैदराबाद में पुष्पांजलि अर्पित की थी और कहा कि नेताजी ने मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ समर्पण का परिचय दिया। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, हम राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के प्रति नेताजी के अदम्य साहस का सम्मान करते हुए इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं। राष्ट्र स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बोस का ऋणी है। नायडू ने कहा, उन्होंने (बोस) मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ समर्पण का परिचय दिया। पूरा देश आज पराक्रम दिवस पर महान नेता को याद करता है और उन्हें सलामी देता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिप्टोकरेंसी में तेजी से गिरावट जारी, बिटकॉइन निवेशकों को तगड़ा नुकसान
Next: अमेरिका ने लिया ड्रैगन से बदला, चीन जाने वाली 44 उड़ानों पर लगा दी ब्रेक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.