Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, संसद भी नहीं पहुंचे; विदाई समारोह में भी नहीं होंगे शामिल
  • राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, संसद भी नहीं पहुंचे; विदाई समारोह में भी नहीं होंगे शामिल

RNS INDIA NEWS 22/07/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को स्वीकार कर लिया गया है। यह आधिकारिक जानकारी आज राज्यसभा में पीठासीन अधिकारी घनश्याम तिवाड़ी ने सदन को दी। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोमवार देर रात इस्तीफा देने वाले धनखड़ आज सदन की कार्यवाही में भी शामिल नहीं हुए।
मंगलवार सुबह 11 बजे जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो उपसभापति हरिवंश ने सदन की अध्यक्षता की। बाद में पीठासीन अधिकारी घनश्याम तिवाड़ी ने सदन को सूचित किया कि भारत की राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। इससे पहले, यह खबर भी आई थी कि धनखड़ अपना इस्तीफा वापस लेने या किसी विदाई समारोह में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
गौरतलब है कि देश के 14वें उपराष्ट्रपति, 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 तक था। उन्होंने हाल ही में 10 जुलाई को एक कार्यक्रम में कहा था, ईश्वर की कृपा रही तो अगस्त, 2027 में रिटायर हो जाऊंगा। उनके इस  इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 जुलाई
Next: 125 दिन वेंटिलेटर पर रहकर नवजात स्वस्थ होकर घर पहुंचा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.