Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी नैनीताल जिला कार्यकारिणी ने मनाया स्थापना दिवस
  • नैनीताल

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी नैनीताल जिला कार्यकारिणी ने मनाया स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-17 at 7.36.35 PM

हल्द्वानी। सामाजिक परिवर्तन, राजनीतिक परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन के लिए लगातार संघर्षरत उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का चौदहवां स्थापना दिवस आज हल्द्वानी में नैनीताल जिला कार्यकारणी द्वारा मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि उपपा के गठन को आज 13 वर्ष पूरे हो गए हैं और तब से लेकर आज तक लगातार पार्टी जनसंघर्षों और जनांदोलनों में सक्रिय रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की अवधारणा और अस्मिता की रक्षा करने के लिए पार्टी ने माफियाओं के ख़िलाफ़ कड़ा मोर्चा लिया है। पार्टी के संघर्षों के कारण उत्तराखंड की जनता उपपा पर विश्वास करती है। उपपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा, तन मन धन से पार्टी को मजबूती प्रदान की है और राज्य की अवधारणा और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया है जिस कारण उपपा शीघ्र ही एकमात्र सशक्त विकल्प के रूप में उभरने लगी है।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष पार्टी ने राज्य में पनपे हेलंग, जगदीश व अंकिया हत्याकांड के ख़िलाफ़ शुरू हुए आंदोलनों, बनभूलपुरा के आंदोलनों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि 22 वर्षों के उत्तराखंड की अवधारणा को राज्य में राज करने वाली पार्टियों ने ध्वस्त करके रख दिया है जिसका नतीजा आज जोशीमठ जैसी भीषण आपदाओं के रूप में दिखाई दे रहा है।
इस दौरान विनोद जोशी, पी एस मेहरा, बी डी सनवाल, अमीनूररहमान, दीवान सिंह खनी, नैन सिंह खनी ने अपने विचार रखे और आश्वासन दिया की पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उत्तराखंड की अस्मिता की लड़ाई के लिए हर जरूरी संघर्ष में भागीदारी करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिनलैंड की सीएमआई मार्टी आख्तिसारी पीस फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
Next: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में एसएसपी अल्मोड़ा सहित पुलिस कार्मिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.