Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • उपनल संविदा कर्मियों ने किया चालक को हटाने का विरोध
  • चम्पावत

उपनल संविदा कर्मियों ने किया चालक को हटाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

चम्पावत। उपनल संविदा कर्मियों ने उद्योग विभाग के चालक को नौकरी से हटाने का विरोध किया है। मामले को लेकर उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक के जरिए विचार विमर्श किया। उन्होंने फैसला वापस नहीं लिए जाने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन जिलाध्यक्ष पवन डुंगरिया ने कहा कि उद्योग विभाग में चालक सुरेश फत्र्याल बीते सात साल से कार्यरत थे। लेकिन कोरोना काल में चालक को बगैर किसी ठोस कारण के नौकरी से हटा दिया गया। कहा कि चालक ने कोरोना संक्रमण के दौर में बेहद ईमानदारी से कार्य किया। लेकिन अब नौकरी से हटाए जाने पर उसके परिवार को भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि मामले में न्याय नहीं होने पर संगठन आंदोलन करने से परहेज नहीं करेगा। इसके अलावा कर्मियों ने एक वर्ष से मानदेय नहीं बढाए जाने पर पर भी नाराजगी जताई। कहा कि दिन पर दिन महंगाई बढ़ रही है। लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। वर्चुअल बैठक में जिला मंत्री नवीन जोशी, अमित भट्ट, मनोज गडक़ोटी, नवीन जोशी, मनोज जोशी, प्रमोद गुसाईं, रमेश जोशी, पुष्कर आदि जुड़े रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधुनिक होंगी देश की 41 आयुध फैक्ट्रियां
Next: जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रहे समाजसेवी आकाश उप्रेती

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.