Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उपनल कर्मचारियों की समान काम समान वेतन देने की मांग
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उपनल कर्मचारियों की समान काम समान वेतन देने की मांग

RNS INDIA NEWS 31/07/2020
03 (4)

अल्मोड़ा। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन ने समान काम समान वेतन देने की मांग को लेकर शुक्रवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने सरकार पर राज्यभर के विभिन्न विभागों, निगमों में अल्पवेतन पर कार्य कर रहे उपनल संविदा कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समय-समय पर अन्य संविदा, दैनिक वेतन भोगी आदि कर्मियों के लिए विनियमितीकरण नियमावली निकाली गई। लेकिन सभी विनियमितीकरण नियमावलियों में सैनिक आश्रित एवं पूर्व सैनिक कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया। इससे उपनल संविदा कर्मी अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों ने समान काम समान वेतन दिये जाने, उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार नियमित करने सहित पूर्व में आंदोलन के दौरान उपनल कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष मनीष वर्मा, जिलामंत्री शेखर भट्ट, कोषाध्यक्ष निशांत गोस्वामी, मीडिया प्रभारी कुंदन कनवाल, गोपाल सिंह कनवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानदेय नही मिलने से खफा मनरेगा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Next: हिमालयी राज्यों की आत्मनिर्भरता के लिए डेटा बैंक को मजबूत करें शोधार्थी

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.