Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी रोडवेज की बसों व बस अड्डों को सैनिटाइज करने का काम शुरू
  • उत्तर प्रदेश

यूपी रोडवेज की बसों व बस अड्डों को सैनिटाइज करने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
rns featured image new

 उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शुरू किया बसों को सैनिटाइज करने का कार्य

 विभाग यात्रियों से सावधानी बरतने की भी कर रहा अपील

 सैनिटाइजेशन के बाद ही रवाना की जा रही हैं, सूबे के विभिन्न रूटों पर बसें

लखनऊ(आरएनएस)। राजधानी में कोरोना वायरस को लेकर जहां चहुंओर हाहाकार मचा हुआ है।जिस तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण सूबे के विभिन्न जिलों में फैल रहा है,उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों से कुछ एहतियात बरतने को कहा है। इनमें कोरोना जांच से लेकर दूसरी सावधानियां शामिल हैं।वहीं यात्रियों की भीड़ कम हो इसलिए स्‍पेशल गाड़‍ियां भी चलाई जा रही हैं।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों के स्वास्थ्य को देखते हुएकैसरबाग बस अड्डे पर एआरएम राकेश कुमार बिष्ट के निर्देशन में बसों और बस अड्डों को परिवहन विभाग की तरफ से सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।कैसरबाग बस अड्डे पर विभिन्न जिलों से आने वाले यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों पर कुशल चालक परिचालकों की ड्यूटी भी आवंटित कर दी गई है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा। बस की सीट को सैनिटाइज किया जा रहा है। परिचालक व चालक को कोविड प्रोटोकॉल के तहत सजग किया गया है।जिस तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है उसे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से कुछ एहतियात बरतने को कहा है। इनमें कोरोना जांच से लेकर दूसरी सावधानियों की चर्चा की गई है।बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ कम हो इसलिए स्‍पेशल गाड़‍ियां भी चलाई जा रही हैं।उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के एआरएम राकेश कुमार विष्ट कि कैसरबाग बस अड्डे पर कोविड संक्रमण को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वहीं यहां में सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से जारी किए गए आदेश के बाद विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की टीम ने मंगलवार को कैसरबाग बस अड्डे व बसों को सुरक्षा की दृष्टि से सैनिटाइज किया है। इसके साथ ही विभाग यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं बसों को अंदर व बाहर से पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद ही उन्हें रवाना किया जा रहा है। इसके साथ ही बस में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। बस अड्डे को भी पूरी तरीके से सैनिटाइज कर दिया गया है। इसलिए अब बसों में सफर करने वाले यात्रियों को घबराने की जरुरत नहीं है।वहीं बस अड्डे पर ड्यूटी रूम में तैनात आमिर, जावेद,अशोक कुमार,सुधींद्र वर्मा, उत्तम शर्मा सुबह से शाम तक कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली इत्यादि जिलों के यात्रियों को सुरक्षित उनके घरों तक भेजवाने में लगे दिखाई दिये।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: 67 लाख रुपये के सोने के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Next: पत्नी की मौत के तीन दिन में ही हेड कांस्टेबल की भी गई कोरोना से जान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.