Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूपी-बिहार समेत कई राज्यों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
  • राष्ट्रीय

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

RNS INDIA NEWS 02/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. वहीं राजस्थान में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कुछ राज्यों में लू चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में  दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में लू चलने की संभावना है. इसके बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी.
दिल्ली-एनसीआर में इनदिनों गर्मी चरम पर है, लेकिन दो दिनों से मौसम में थोड़ा सा सुधार हुआ है और दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिली है. कल यानी शनिवार की शाम तीन बजे के आसपास  दिल्ली और नोएडा में आई धूल भरी आंधी से मौसम में थोड़ा सा सुधार हुआ. इस दौरान दिल्ली के कुछ स्थानों पर हुई बारिश ने गर्मी से थोड़ी सी राहत जरूर दिलाई. मौसम विभाग का मानना है कि  दिल्ली में अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.
उधर राजस्थान भी इनदिनों प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है. हालांकि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में मौसम बदल गया है. अगले कुछ घंटे में राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जबकि दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ अचानक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसक दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
उधर उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मौसम में सुधार होने वाला है. इस दौरान राज्य के कई जिलों में रविवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ सकती हैं. साथ ही धूल भरी हवा, बिजली गिरने की भी संभावना है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, पटना के अलावा दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी के बीच बारिश होने की उम्मीद है. इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कहा है कि राज्य में मानसून तय समय पर आएगा. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून 13 से 15 जून के बीच दस्तक देगा. विभाग के मुताबिक, इस बार भी राज्य में सामान्य बारिश होने का अनुमान है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के स्वास्थ्य के प्रति पुलिस गंभीर: एसपी
Next: बाशिक महासू महाराज के कैमाड़ा पहुंचने पर जखोली मेला हुआ शुरू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.