Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उम्र के अंतिम पड़ाव पर रस्किन बांड ने खुद पर लिखी कहानी
  • देहरादून

उम्र के अंतिम पड़ाव पर रस्किन बांड ने खुद पर लिखी कहानी

RNS INDIA NEWS 14/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   जाने माने अंग्रेजी लेखक रस्किन बांड ने खुद के जीवन पर लिखी कहानी को एक किताब के रूप में प्रकाशित किया है। ‘द हिल्स ऑफ एंचेंटमेंट का उन्होंने मसूरी में मंगलवार को विमोचन किया। 90 साल के हो चुके रस्किन बांड ने 1951 में पहली कहानी लिखी थी और इसके बाद से वह लगातार लिखते आ रहे हैं। एलएफ प्रकाशन  से प्रकाशित द हिल्स ऑफ एचेंटमेंट (जादू की पहाड़ी) पुस्तक के विमोचन मौके पर रस्किन बांड ने अपने पाठकों को शुभकामनाएं भी दी।  रस्किन बांड देश के ऐसे अंग्रेजी लेखक हैं जो सबसे अधिक पढ़े जाते हैं। उम्र के अंतिम पड़ाव में भी पाठकों के लिए लिख रहे हैं। एक लेखक के रूप में अपने अनुभवों और जीवन में घटित घटनाओं को अपनी पुस्तक में स्थान दिया है। वह कहते हैं सुंदर पहाड़ों, एकांत माहौल, घर की खिड़की से देखने वाली फेयरी हिल ने उनके कार्य का प्रभावित किया। रस्किन बॉड ने कहा कि वह जो भी लिखते है वह अपने जीवन से जुड़े अनुभवों पर ही लिखते हैं, जिसे पाठक पसंद करते हैं। यही बात उन्हें इस उम्र में भी लिखने के लिए प्रेरित करती है। वह कहते हैं उनकी पहली कहानी 1951 में स्टेट वीकली में छपी थी, उसके बाद से लिखना कभी रुका नहीं। उन्होंने पुस्तक विमोचन के मौके पर अपने पाठकों के लिए शुभकामनाएं दी, कहा कि सभी खुश रहे, पूरे विश्व में खुशी रहे। इस मौके पर एलएफ प्रकाशन के डेविड देवीधर ने कहा कि रस्किन बॉड के साथ लंबे समय से रिश्ते हैं, जब वे जवान थे तब से उनकी पुस्तकों का प्रकाशन कर रहे है। इस पुस्तक में भी उन्होंने अपने जीवन से जुड़े किस्सों को लिखा है। कहा कि आज पाठकों के पास कई तरह के विकल्प हैं, लेकिन फिर भी पुस्तकें पढ़नी चाहिए, पुस्तकें पढ़ने से ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्होंने नये लेखकों को संदेश दिया कि वे अच्छा लिखते रहें, अच्छी पुस्तकें पढ़े। इस मौके पर क्रेंब्रिज बुक डिपो के सुनील अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा प्रबंधन में पूरी तरह फेल रही सरकार :  यशपाल आर्य
Next: कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.