Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती हुई कोरोना संक्रमित ,बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी हुए क्वारंटाइन
  • देहरादून

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती हुई कोरोना संक्रमित ,बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी हुए क्वारंटाइन

RNS INDIA NEWS 27/09/2020
03 (16)

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। आम से लेकर खास तक हर कोई इसकी चपेट में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। भाजपा नेता ने देर रात ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से सावधान रहने और कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। उमा भारती पिछले दिनों केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर थी। केदारनाथ यात्रा के दौरान उनके साथ मौजूद उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उमा भारती का एंटीजन टेस्ट कराया था। उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इस दौरान उमा भारती ने केदारनाथ, बदरीनाथ समेत कई मंदिरों के दर्शन भी किए। देर रात भाजपा नेता ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की सूचना दी थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि तीन दिन से हल्का बुखार आने के कारण यात्रा के अंतिम दिन प्रशासन से आग्रह कर कोरोना टेस्ट के लिए टीम को बुलाया था। यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया, जिसके बाद भी मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि वे अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के पास वंदेमातरम कुंज में क्वारंटाइन हैं। उमा भारती ने बताया कि वे चार दिन बाद दोबारा टेस्ट कराएंगी
बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी हुए क्वारंटाइन
बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। दरअसल, उनकी पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती से धाम के मंदिर में मुलाकात हुई थी। शनिवार को उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने स्वयं को क्वारंटाइन कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर पुलिस ने स्मैक तस्करी कर रहे पांच अभियुक्तों को 37.77 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
Next: आज मिले 764 कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.