Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने पर आशाओं ने किया प्रदर्शन
  • नैनीताल

अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने पर आशाओं ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने यहां धरना प्रदर्शन कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन विकासखंडों के कई गांव स्थानीय अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में विभाग की ओर से सुविधाएं दुरुस्त करनी होंगी। आशाओं ने कहा कि पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से ग्रामीण महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज की महिलाएं वाहन बुककर अस्पताल तो पहुंच जाती हैं, लेकिन उन्हें यहां सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए हल्द्वानी का सफर दूर होने के कारण और दिक्कतें बढ़ गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आमजन को बेवजह परेशान किया जा रहा है। सरकार महिलाओं की परेशानी को नहीं देख रही। कहा कि अगर जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा को सुचारू नहीं किया जाता है तो सभी आशाएं अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगी। यहां नीमा भट्ट, विमला उप्रेती, भगवती बोहरा, पुष्पा जोशी, इन्दु बिष्ट, आशा बिष्ट, गंगा देवी, भगवती देवी, मंजु देवी, रोशनी, उमा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस का राजभवन कूच महज ढकोसला:  कैंथोला
Next: राशिफल 24 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.