Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूक्रेन में मारे गए नवीन का पार्थिव शरीर पहुंचा भारत, सीएम ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार
  • राष्ट्रीय

यूक्रेन में मारे गए नवीन का पार्थिव शरीर पहुंचा भारत, सीएम ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

RNS INDIA NEWS 21/03/2022
rns featured image new

बेंगलुरू (आरएनएस)। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के खार्किव में एक मार्च को गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का पार्थिव शरीर सोमवार को बेंगलुरू हवाईअड्डे पर पहुंचा। मेडिकल छात्र के परिवार के सदस्य और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
परिवार के सदस्यों ने नवीन को अंतिम विदाई दी और उसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। नवीन के पार्थिव शरीर को लेकर उड़ान लगभग 3.00 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरी और उन्हें कर्नाटक के हावेरी जिले में उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। बोम्मई ने कहा, मैं यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के शव को वापस लाने के प्रयास के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने उसे गोलाबारी में खो दिया।

उन्होंने आगे कहा, नवीन का पार्थिव शरीर यूक्रेन से यहां लाना बहुत मुश्किल था। ये बहुत साहस की बात है। हमारे प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और सरकार ने यह करके दिखाया। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं। खारकीव ‘नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी’ में मेडिकल के अंतिम वर्ष के छात्र नवीन की एक मार्च को रूस की गोलाबारी में मौत हो गई थी।
नवीन के पार्थिव शरीर को लेकर यूक्रेन से आई फ्लाइट सोमवार सुबह 3 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंची। नवीन की मौत के बाद कर्नाटक सरकार ने उनके परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता प्रदान की और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। अपने बेटे का देहदान करने का फैसला लेने वाले पिता ने कहा, ‘मेरा बेटा मेडिकल क्षेत्र में कुछ करना चाहता था, जो नहीं हुआ। कम से कम उसके शरीर का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए दूसरे छात्र कर सकेंगे। इसलिए हम घरवालों ने उसका शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान देने का फैसला किया है।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुष्कर सिंह धामी बने फिर उत्तराखंड के सीएम, 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह
Next: पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनाए जाने पर अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने मनाई ख़ुशी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.