Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ में मृत अवस्था में मिला गुलदार
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में मृत अवस्था में मिला गुलदार

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ थाने के पास बुधवार को कूड़े के ढ़ेर में एक गुलदार मृत अवस्था में पाया गया। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों ने उसे बुरी तरह जख्मी किया। सुबह कुछ समय तक घायल अवस्था में था किंतु बाद में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार ऊखीमठ थाने के निकट आवारा कुत्तों ने गुलदार को लहलुहान कर दिया। सुबह साढ़े पांच बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने पूसीघट गदेरे में एक गुलदार पर हमला कर दिया जिसके बाद घायल अवस्था में गुलदार गदेरे में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को सूचित करने के बाद वन विभाग की टीम पहुंची जिसके आधे घंटे बाद गुलदार की मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी यशवंत चौहान ने बताया कि मृत गुलदार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं नगर में तीन दर्जन से अधिक आवारा कुत्ते कई राहगीरों एवं मवेशियों पर हमला कर चुके हैं। दूसरी ओर बुधवार को ओंकारेश्वर मंदिर के निकट भटेश्वर वार्ड निवासी राकेश तिवारी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर उनके पीठ एवं कोहनी पर गहरे घाव किए। जिसके बाद घायलावस्था में उन्होंने पीएचसी ऊखीमठ में उपचार किया। ओंकारेश्वर मंदिर के निकट बंदर लगातार स्थानीय एवं श्रद्धालुओं पर हमले कर रहे हैं। वहीं नगर में बंदरों एवं कुत्तों के आतंक में नगरवासी बेहद परेशान हैं। आए दिन कुत्तों एवं बंदरों का हमला करना आम बात हो गई। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र आवारा कुत्तों से राहत दिलाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ हाईवे पर गाड़ी पर गिरा बोल्डर, महिला की मौत, 10 घायल
Next: सीएम धामी ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा, 3 महीने तक छुट्टियां कैंसिल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.