Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड में तीन दिन शीत लहर चलने की आशंका, येलो अलर्ट जारी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

उत्तराखंड में तीन दिन शीत लहर चलने की आशंका, येलो अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 18/12/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के साथ ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में हिमपात हो रहा है और मैदानों में सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। मसूरी में तापमान माइनस एक डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन शीत लहर चलने की आशंका जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बच्चों और बुजुर्गों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
शुक्रवार को सुबह से ही प्रदेशभर में हल्के बादलों के बीच सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर में हल्की धूप के बावजूद कंपकंपी बढ़ गई। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गौरसों, केदारनाथ समेत अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जिसके बाद सर्द हवाएं चलने से प्रदेशभर में पारे ने गोता लगाया और कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी। शाम होते ही शहरों में अलाव जला दिए गए। साथ ही बाजार में भी भीड़ नजर नहीं आई।
केदारनाथ में बर्फबारी के बाद रात को तापमान माइनस 15 डिग्री पहुंच गया। दून में भी अधिकतम (21) और न्यूनतम (05) तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले तीन दिन शीत लहर चल सकती है। पहाड़ों में हल्की बर्फबारी और मैदानों में सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 21.5 5.2
नई टिहरी 11.2 1.4
मुक्तेश्वर 10.7 0.2
मसूरी 8.4     -1
नैनीताल 8.1 -0.8
केदारनाथ. -2.8 -15
चमोली 11.2. 0.0
पिथौरागढ़ 13.1 -1.0
अल्मोड़ा 12.4 -1.2

राज्य में ठंड बढ़ने के साथ ही फुटपाथ और सड़कों पर रहने वालों की मुसीबतें भी बढ़ गई है। ठंड में उनके लिए ज्यादा परेशानियां पेश आ रही हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर लोग अलाव की व्यवस्था कर खुद को ठंड से बचाने में जुटे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कहाँ गया कैबिनेट बैठक का निर्णय, अतिथि शिक्षकों में नाराजगी, आंदोलन की तैयारी
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 25 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.