Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
  • अल्मोड़ा

यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

RNS INDIA NEWS 14/02/2026
default featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को भैंसियाछाना विकासखंड में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी ने की। इस दौरान 19 फरवरी को केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही दल की प्रमुख विचारधारा और मुद्दों को विस्तार से रखा गया। कार्यकर्ताओं ने मूलनिवास 1950 लागू करने, गैरसैंण को पहाड़ के मध्य में स्थायी राजधानी बनाने, प्रदेश के युवाओं को 80 प्रतिशत रोजगार में प्राथमिकता देने और उत्तराखंड में शराबबंदी लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कई युवाओं और महिलाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में नरेंद्र सिंह बिष्ट, रवि सिंह, केदार सिंह, दीवान राम, शेर सिंह नेगी, गणेश राम आदि शामिल रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, युवा केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह, रवि नेगी, गणेश मसूनी और अभिषेक बिनौला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य सामग्री से लदे वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध मावा व मिठाई के नमूने भरे
Next: सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.