Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेडी ने स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग कर फूंका पुतला
  • देहरादून

यूकेडी ने स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग कर फूंका पुतला

RNS INDIA NEWS 02/04/2022
default featured image

 देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य सचिव व उनकी पत्नी द्वारा दून हॉस्पिटल में एसोसिएशट प्रोफेसर डा. निधि उनियाल के साथ किए गए व्यवहार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य सचिव का पुतला फूंका।
द्रोण चौक पर हुए प्रदर्शन में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में इससे पूर्व भी अफसरशाही द्वारा पहाड़ विरोधी कार्य किए गए। लेकिन इस बार स्वास्थ्य सचिव ने अपनी पत्नी की स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर निधि उनियाल और अन्य स्टाफ को घर बुलाया जहां उनकी पत्नी ने डॉक्टरों से अमर्यादित बर्ताव किया। उत्तराखंड मे जूनियर अधिकारियों का किस प्रकार से शोषण हो रहा है, इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। जहां राज्य निर्माण में उत्तराखंड मातृ शक्ति ने अपना बलिदान दिया वहीं आज बाहरी राज्यों से आए नौकरशाह राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के साथ ही राज्य को खोखला करने का कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव ने अपने अधिकार का दुरुपयोग कर डॉक्टर निधि उनियाल का अपमान कर समूचे उत्तराखंड का अपमान किया है। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ मांग करता है कि इस प्रकार के पहाड़ विरोधी नौकरशाहों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव जैसे जिम्मेदार पद से हटाकर सस्पेंड किया जाए। इस मामले में सिर्फ कमेटी बिठाकर जांच करने से मसला खत्म नहीं होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ से बृज मोहन सजवाण, योगेश शुक्ला, सुरेश आर्य, आर के शंखधर, लूसुन टोडरिया, विरेश चौधरी, सुमित डंगवाल, रविन्द्र ममगाई, शांति प्रसाद भट्ट, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव
Next: पुलिस ने किया तीन घरों में हुई चोरी का खुलासा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.