Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है। इस संबंध में सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूकेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से वर्षों तक मेहनत करने वाले लाखों छात्रों, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की गोपनीयता भंग होना शिक्षा मंत्रालय की कार्यप्रणाली और प्रबंधन की विफलता को दर्शाता है। बार-बार परीक्षाएं रद्द होने और पेपर लीक की घटनाओं के कारण छात्रों एवं उनके अभिभावकों को मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा लिया जाए। साथ ही पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भविष्य में परीक्षाओं की शुचिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी एवं प्रभावी तंत्र विकसित करने की भी मांग की गई। इस दौरान यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोशन बिष्ट, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कांति भाकुनी, इंदु बोरा, जानकी जोशी, व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री दीपक चराया, भानू मेहरा, ईश्वर दानू, मुकुल रावत, हरेंद्र कुमार, राजीव, योगेश जोशी, राहुल पांडे, हिमांशु तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
Next: प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.