Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उक्रांद ने अंकिता भंडारी केस में भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उक्रांद ने अंकिता भंडारी केस में भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी पर कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला के नेतृत्व में वर्करों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने द्रोण चौक के समीप प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब ज्वालापुर के पूर्व विधायक एवं महिला के बीच फोन रिकॉर्डिंग के माध्यम से जो बाते सामने आयी हैं उससे स्पष्ट है कि भाजपा के बड़े नेता का नाम सामने आ रहा है। परवीन रमोला ने कहा कि धामी सरकार तत्काल इस हत्याकांड के गवाह पूर्व विधायक समेत अन्य को फोन सहित हिरासत में ले। दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अंकिता भंडारी हत्याकांड की नैतिक जिम्मेदारी लेकर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा कि भाषणों में महिला सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा सरकार असल में महिला विरोधी सरकार है। उक्रांद तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करता है। पुतला दहन में दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, पंकज व्यास, केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक नेगी महानगर संगठन मंत्री भोला प्रसाद चमोली, महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल, आशीष,जितेन्द्र, किशोर बहुगुणा, आनंद कोठारी, महानगर महामंत्री निषित मनराल आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक माह के भीतर जांच के आश्वासन के बाद धरना स्थगित
Next: अशासकीय महाविद्यालयों का वेतन बजट फिर अटका, शिक्षकों में रोष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.