Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्व. रतूड़ी को दी श्रद्धांजलि
  • देहरादून

उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्व. रतूड़ी को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बीडी रतूड़ी को श्रद्धांजलि दी। रविवार को कचहरी स्थिति शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों ने बीडी रतूड़ी की आत्मा की शांति के लिए शहीद स्मारक के समीप मौन रखा। आयोजित सभा में राज्य आंदोलनकारी लताफत हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन की शुरुआत बेशक स्व. इंद्रमणि बडोनी ने पौड़ी से की थी। लेकिन आंदोलन का दूसरा और सबसे सशक्त चरण देहरादून में शुरू हुआ। स्व. बीडी रतूड़ी के आह्वान पर इसी जगह पर जहां अब यह शहीद स्थल है, आंदोलन का दूसरा चरण शुरू हुआ था। इसमें पूरे राज्य में उत्तराखंड राज्य आंदोलन को गति दी। उत्तराखंड महिला मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि बेशक स्व. रतूड़ी ने उत्तराखंड राज्य के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, लेकिन राज्य की मौजूदा स्थिति से वे बेहद निराश थे। मौके पर उत्तराखंड इंसानियत मंच के डॉ. रवि चोपड़ा, उत्तराखंड महिला मंच की कमला पंत, सर्वोदय मंडल के बिज्जू नेगी, चेतना आंदोलन के शंकर गोपालन, उत्तराखंड मसीह समाज के एसएस चौहान, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के विजय भट्ट, इंद्रेश नौटियाल, उमा भट्ट, एनएपीएसआर के आरिफ खान, मैड के आशीष, सीपीआई के समर भंडारी, सीपीएम के सुरेंद्र सिंह सजवाण, सीपीआई-एमएल के इंद्रेश मैखुरी, कांग्रेस के याकूब खान आदि मौजूद थे।

रतूड़ी का निधन उत्तराखंड के लिए क्षति: पंवार
उक्रांद की ओर से आयोजित सभा में दल के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि रतूड़ी ने अपना राजनीतिक जीवन उक्रांद के जिलाध्यक्ष देहरादून के पद से प्रारंभ किया, तब उन्होंने स्व. इन्द्रमणि बडोनी, डा. डीडी पंत, स्व. विपिन त्रिपाठी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्तराखंड आंदोलन का विगुल फूंका। उत्तराखंड राज्य के इतिहास में रतूड़ी का नाम बड़े आदर और सम्मान के साथ लिया जाएगा। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि रतूड़ी अपने मधुर स्वभाव और सांगठनिक कार्य कुशलता के लिए जाने जाते थे। मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, जयप्रकाश उपाध्याय, किरण रावत कश्यप, शांति प्रसाद भट्ट, रेखा मियां, विजय बोडाई, सुनील कोटनाला, विजेंद्र रावत, केंद्रपाल टोपवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरेराह एक व्यक्ति की पिटाई कर सिर फोड़ा
Next: बोक्सा समुदाय को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.