Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • यूजीसी सचिव प्रो जोशी ने श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर का भ्रमण किया
  • टिहरी

यूजीसी सचिव प्रो जोशी ने श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर का भ्रमण किया

RNS INDIA NEWS 22/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। यूजीसी के सचिव प्रो. मनीष आर जोशी ने बुधवार को केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग और गढ़वाल विवि के चौरास परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाएं परखीं। दोनों विवि परिसरों की प्रगति और सुविधाओं पर उन्होंने संतोष जताया। बुधवार को प्रो. जोशी ने देवप्रयाग में गंगा स्नान के बाद श्री रघुनाथ भगवान, चंद्रवदनी और धारी देवी मंदिर के दर्शन भी किये। रघुनाथ कीर्ति परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने यूजीसी सचिव प्रो. जोशी को परिसर पुस्तकालय, सभागार और प्रशासनिक भवन का भ्रमण करवाया। कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी के साथ परिसर में छात्रों की संख्या, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, पुस्तकालय, पाठ्यक्रम इत्यादि पर चर्चा की गई। एचएनबी गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में प्रो. जोशी का प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट व अन्य प्रोफेसरों ने स्वागत किया गया। प्रति कुलपति प्रो भट्ट ने यूजीसी सचिव का ग्रेजुएशन की सीयूईटी परीक्षा को ऑफलाइन करने पर आभार जताया । उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा होने से विश्वविद्यालय को काफी कठिनाई होती थी। क्योंकि छात्रों की संख्या बहुत अधिक होती थी। विश्वविद्यालय के पास पर्याप्त संसाधन न होने व नेटवर्क चले जाने से काफी दिक्कतें होती थी। यूजीसी सचिव से उन्होंने सीईयूटी पीजी में भी यही व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया। यूजीसी सचिव प्रो जोशी ने चौरास परिसर की रसायन विज्ञान विभाग की कार्यशाला में छात्रों को भी संबोधित किया। प्रो. जोशी ने प्रति कुलपति प्रो भट्ट को विवि की सभी समस्याओं का समाधान किये जाने का पूरा आश्वासन दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next: चिकित्सा स्वास्थ्य की निदेशक ने किया केदारनाथ का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.