Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘उड़ान- शोषण से स्वतंत्रता अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

‘उड़ान- शोषण से स्वतंत्रता अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 19/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा सोमवार को दो दिवसीय जागरूकता अभियान ‘उड़ान – शोषण से स्वतंत्रता अभियान’ के तहत ऋषि पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन तथा सचिव शचि शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में अधिकार मित्र दीपा भंडारी व आशा भारती ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, यौन शोषण और संबंधित कानूनों की जानकारी दी। शिविर में नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण के शिकार व्यक्तियों की सहायता) योजना, 2015, अपराध पीड़ित सहायता योजना, 2013, मानव दुर्व्यवहार से सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों, और ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सुनैना मेहरा, गुलशन मेहरा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वक्ताओं ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कानून सभी को समान सुरक्षा प्रदान करता है और जागरूकता ही शोषण के विरुद्ध सबसे मजबूत हथियार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना अधिकारी सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान : सुप्रीम कोर्ट सख्त, मंत्री विजय शाह की माफी नामंजूर, एसआईटी गठित
Next: सहकारिता निर्वाचन प्राधिकरण के खिलाफ अवमानना की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.