Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों के सभी छात्र-छात्राओं को कोरोना की वैक्सीन लगाने के दिए निर्देश
  • देहरादून

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों के सभी छात्र-छात्राओं को कोरोना की वैक्सीन लगाने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 13/08/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य के 105 डिग्री कॉलेजों में सितंबर पहले सप्ताह से स्नातक तीसरे-छठे, स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा व विभिन्न कक्षाओं से प्रमोट किए गए छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू होनी है। ऐसे में एहतियात के तौर पर कॉलेजों के सभी छात्र-छात्राओं को कोरोना की वैक्सीन लगवानी होगी। इतना ही नहीं, प्राध्यापकों और शिक्षणेतर स्टाफ को भी टीका लगवाना होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों को अपने यहां वैक्सीनेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।

डिग्री कॉलेजों में इन दिनों ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हो रही है। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ही पढ़ाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के चलते निदेशालय ने प्राध्यापकों से भी कॉलेज में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। सभी प्राध्यापक कॉलेज से ही छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं।इधर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से एक अक्तूबर से कक्षाओं का भौतिक रूप से संचालन करने व सितंबर में परीक्षाएं कराने को कहा है। बहुत संभव है कि इस बीच में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बहरहाल, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने हाल ही में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की मुख्य और बैक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है।इसे देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों से अपने यहां वैक्सीनेशन कैंप लगाकर प्रत्येक छात्र, शिक्षक और अन्य स्टाफ को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने को कहा है।

उच्च शिक्षा के उप निदेशक डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया, छात्रों के वैक्सीनेशन को लेकर सभी कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। कहा गया है कि वे स्वास्थ्य विभाग से संपर्क स्थापित कर अपने यहां टीकाकरण कैंप का आयोजन करें। आगामी परीक्षाओं व अन्य गतिविधियों के मद्देनजर शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का टीकाकरण होना जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी की अश्लील वीडियो बनाई, फिर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
Next: राशिफल 14 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.