Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्यूणी में युवाओं ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
  • देहरादून

त्यूणी में युवाओं ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
default featured image

विकासनगर। सीमांत तहसील क्षेत्र को नशीले पदार्थों से मुक्त करने के लिए शुक्रवार को युवा मंगल दल त्यूणी की ओर से बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। युवाओं ने लोगों को नशा छोड़कर जिंदगी में नई शुरुआत करने की सलाह दी। युवा मंगल दल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि युवा नशे की लत में अपना सारा जीवन बर्बाद कर रहे हैं। चाहे, अनचाहे अगर एक बार नशा जीवन में प्रवेश कर लेता है तो उसके बाद भविष्य अंधेरे में की चला जाता है। लिहाजा सभी को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का उत्पादन करने और तस्करी करने वालों की जानकारी पुलिस को देना समाज के जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने मादक पदार्थों का अवैध व्यापार करने वालों को भी जिंदगी में नई शुरुआत करने की सलाह दी। कहा कि सीमांत तहसील त्यूणी क्षेत्र को नशे से पूरी तरह से मुक्त कराने के लिए युवाओं के साथ ही अन्य लोगों को आगे आना होगा। युवाओं ने नया बाजार त्यूणी, गेट बाजार, गुतियाखाटल समेत शिक्षण संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को इस मुहिम से जुड़ने के लिए जागरूक किया। अभियान में ग्राम प्रधान अर्चना, रामलाल, रमेश डोभाल, संजय पंवार, मनीश चौहान, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कृपाल राणा, थानाध्यक्ष आशीष रवियान, संदीप राणा, हार्दिक राणा, विक्रम पंवार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4.97 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक दबोचे
Next: सरकारी विभागों में हुई सभी नियुक्तियों की सीबीआई जांच की जाए

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.