Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • त्यौहार में हम एक-दूसरे को खुशियां बांटते हैं: मेयर गोयल
  • हरिद्वार

त्यौहार में हम एक-दूसरे को खुशियां बांटते हैं: मेयर गोयल

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
default featured image

रुड़की। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत नगर के एक होटल में ईद, तीज, शिवरात्रि, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व के समापन के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश में कई त्यौहार विभिन्न तरीकों से मनाए जाते हैं, जिसमें हर वर्ग, हर जाति और धर्म के लोग शामिल होकर एक-दूसरे की खुशियों को आपस में बांटते हैं। हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है और यहां की संस्कृति और सभ्यता विश्व में सबसे अलग है, जो कहीं भी किसी भी देश में देखने को नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से राष्ट्रीय एकता और देश-प्रेम की भावना को बल मिलता है। कार्यक्रम संयोजिका सोनिका गर्ग और सह संयोजिका शैली अग्रवाल ने संस्था द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि उनकी संस्था विभिन्न अवसरों पर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। इंजीनियर मुजीब मलिक ने भी संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव कुमार गोयल, सचिव राकेश कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष आरडी सिंह, अरविंद गुप्ता, डॉ. संजय जैन, इंजीनियर विनीत गुप्ता, वाईपी सिंह, डॉ. श्रीमोहन, दिलीप प्रधान, एससी जैन, शालिनी गोयल, डॉ. मधुलिका, लीना सिंह, अनीता गुप्ता, रेनू मोहन, मृणालिनी, दिव्या गुप्ता, रश्मि जैन, डॉ. रमा भार्गव, रेणुका, रेखा गोयल, डॉ. हेमलता सिंघल, गीता रस्तोगी, फरहा नाज और रानी जैन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेजी से वजन बढ़ाने के लिए पिएं केला खजूर मिल्कशेक, मिलेंगे कई फायदे
Next: नाबालिग से छेड़छाड़ में युवक गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.