
देहरादून। टीवी चैनल एक्टिवेट कराने के झांसे में एक शख्स ने 62,891 रुपये गंवा दिए। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि संजय कुमार सिंघल निवासी गंगोत्री विहार, कैनाल रोड ने जस्ट डायल के जरिए सोनी लिव चैनल के कस्टमर केयर का नंबर लिया। आरोप है कि जो नंबर उन्हें मिला वह साइबर ठग का था। उसने चैनल एक्टिवेट करन का झांसा देकर पेमेंट के लिए उन्हें एक लिंक भेजा। उसे स्कैन किया तो इसके बाद उनके बैंक खाते से रकम कट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

