Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ट्यूशन पढऩे गई छात्रा से शिक्षिका के पति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
  • नैनीताल

ट्यूशन पढऩे गई छात्रा से शिक्षिका के पति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/09/2020
rns featured image new

हल्द्वानी ,22 सितंबर (आरएनएस)। गौलापार इलाके में ट्यूशन पढऩे गई छठी की छात्रा से शिक्षिका के पति के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के वक्त शिक्षिका मायके गई थी। काठगोदाम पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल भी कराया है। पुलिस के अनुसार छात्रा 18 सितंबर की शाम शिक्षिका के घर ट्यूशन के लिए गई थी। शिक्षिका मायके गई थी और उसका पति मोहित घर पर अकेला था।
आरोप है कि मोहित ने छात्रा को बहला फुसलाकर रोकने के बाद उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। 19 सितंबर को छात्रा के भाई ने काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। विवेचक कुमकुम धानिक ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस अभी धारा 164 के तहत उसके कलमबंद बयान अदालत के समक्ष दर्ज कराएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में अगले माह से भरे जाएंगे 7296 पद
Next: कोरोना संक्रमित मिलने से अल्मोड़ा अरबन कॉपरेटिव बैंक की शाखा 3 दिन के लिए बंद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.