Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • तुंगनाथ के कपाट 26 अप्रैल और मद्महेश्वर के 22 मई को खुलेंगे
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

तुंगनाथ के कपाट 26 अप्रैल और मद्महेश्वर के 22 मई को खुलेंगे

RNS INDIA NEWS 14/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बैसाखी के पावन पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर ली गई है। मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 22 मई और तुंगनाथ मन्दिर के कपाट 26 अप्रैल को तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इधर, बैसाखी पर भक्तों ने ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मदमहेश्वर के पुष्परथ के भव्य दर्शन किए। पूर्व परम्परानुसार पंचाग गणना के आधार पर ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। मद्महेश्वर भगवान की डोली 18 मई को गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाई जाएगी। इसी दिन स्थानीय लोगों द्वारा नए अनाज का भोग लगाया जाएगा। 19 मई को सभामण्डप में विश्राम के बाद 20 को ओंकारेश्वर मन्दिर से डोली राकेश्वरी मन्दिर रांसी पहुंचेगी। 21 को रांसी से गोंडार, 22 को गोंडार से मदमहेश्वर धाम में पहुंचेगी, जहां पर मृगशिखा लग्न में मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। वहीं भगवान तुंगनाथ की डोली 24 अप्रैल को गर्भगृह से मंदिर परिसर में आएगी जबकि इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा नए अनाज का भोग लगाया जाएगा।
डोली भूतनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 25 को भूतनाथ मंदिर से चोपता, 26 को डोली चोपता से तुंगनाथ के लिए प्रस्थान जिसके बाद दोपहर 11 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, जयंती प्रसाद कुर्मांचली, ईओ रमेशचंद्र तिवारी, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, पुजारी शिवशंकर लिंग, वागेशलिंग, शिवलिंग लिंग, अर्जुन रावत, पूर्व क्षेपंस शिवानन्द पंवार, प्रधान वीर सिंह पंवार, मदन पंवार आदि मौजूद थे।

पुष्परथ में विराजमान भोगमूर्ति के भक्तों ने किए दर्शन
ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पूर्व परम्परानुसार दोपहर सवा दो बजे मंदिर में मद्महेश्वर भगवान की भोगमूर्ति को पुष्परथ में विराजमान किया गया। जिसके बाद मन्दिर की पांच परिक्रमा की गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जौ, फूल, अक्षत से भगवान का स्वागत करते हुए सुख एवं समृद्धि की कामना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री ने आंबेडकर भवन की रखी आधारशिला
Next: दुकानदार और साथियों ने जवान के साथ की मारपीट

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.