Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रक ने टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी को मारी टक्कर, चार लोग घायल
  • उत्तर प्रदेश

ट्रक ने टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी को मारी टक्कर, चार लोग घायल

RNS INDIA NEWS 25/06/2021
rns featured image new

मथुरा (आरएनएस)। मथुरा इलाके में एक कैंटर ट्रक ने कर्मिशियल टैक्स डिपार्टमेंट के संयुक्त आयुक्त को कथित तौर पर कुचलकर मारने की कोशिश में उनके निजी वाहन में टक्कर मार दी। ये घटना तब हुई जब संयुक्त आयुक्त अपने मोबाइल दस्ते की टीम के साथ जीएसटी का भुगतान किए बिना चांदी ले जा रहे वाहन की जांच कर रहे थे।
इस घटना में कर्मिशियल टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी वीरेंद्र सिंह और एक कांस्टेबल किशोर कुमार शुक्ला की मौत हो गई, जबकि संयुक्त आयुक्त विशेष जांच शाखा (एसआईबी) मनोज त्रिपाठी, सहायक आयुक्त विनय गुप्ता, चालक विजय कुमार, चपरासी विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों द्वारा चेक किए जा रहे पिकअप वाहन के सहायक अनिल रावत को भी अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मथुरा के जिलाधिकारी ने कहा कि त्रिपाठी को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा, मैं नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट के लगातार संपर्क में हूं। अनुमंडल दंडाधिकारी मंत और अंचल अधिकारी ने भी पीडि़तों के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए नोएडा के अस्पताल का दौरा किया है।
वाणिज्यिक कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त विनय अस्थाना ने संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त आयुक्त त्रिपाठी को जीएसटी चोरी के साथ चांदी की खेप आगरा से दिल्ली ले जाने के बारे में कुछ जानकारी थी।
उन्होंने कहा, उन्होंने एक्सप्रेसवे के किनारे वाहनों को खड़ा किया था। जिसके बाद एक ट्रक संयुक्त आयुक्त के निजी वाहन से जा टकराया, जब अधिकारी कागजात की जांच के लिए वहां खड़े थे।
मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि विभाग की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
उन्होंने कहा, हम सभी एंगल से मामले की जांच करेंगे।
आगरा रेंज के महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा भी घटना की जानकारी लेने नौझील थाने पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर ईडी की रेड, 100 करोड़ वसूली मामले में की जा रही जांच
Next: सीएम ने की विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.