Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एमपी में ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; शवों को निकालने के लिए मंगवानी पड़ी जेसीबी
  • राष्ट्रीय

एमपी में ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; शवों को निकालने के लिए मंगवानी पड़ी जेसीबी

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
rns featured image new

दमोह (आरएनएस)। दमोह जिले में एक दिल दहलाने वाली सडक़ दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो में सवार 10 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। तभी पीछे से आ रहा एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे ऑटो से शव और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में मरने वालों में ऑटो चालक आलोक गुप्ता भी शामिल हैं। घायलों में गायत्री पति सिद्धू, रीता बाई पति राजेश और एक बच्चा शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि ड्राइवर छतरपुर के बक्सवाहा का रहने वाला नीरज सिंह लोधी (22) है और वह शराब के नशे में था। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर सडक़ सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाह समारोह में घुसकर मारपीट के आरोपियों पर मुकदमा
Next: ऑनलाइन पोर्टल पर बायोडाटा अपलोड कर नौकरी के झांसे में गंवाए 1.38 लाख

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.