Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा शिक्षक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा शिक्षक की मौत

RNS INDIA NEWS 27/10/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। भूड़ाकिशनी शिकलपट्टी निवासी 32 वर्षीय विक्रांत राणा पुत्र जगदेव सिंह रविवार देर रात बानूसी स्थित अपनी बहन के घर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। जब वह झनकट पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक 12 टायरा ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक बाइक सवार विक्रांत को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और चालक को प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में पकड़ लिया। विक्रांत राणा राजकीय इंटर कॉलेज में संविदा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी नंदनी और दो छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। पुलिस ने सोमवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना’ पर कार्यशाला का आयोजन
Next: एसएसबी जवान बनकर युवती से सगाई कर बनाए संबंध, तीन लाख रुपये की ठगी

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.