Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्रक और एसयूवी के बीच जोरदार टक्कर, 5 छात्रों की दर्दनाक मौत; 2 की हालत गंभीर
  • राष्ट्रीय

ट्रक और एसयूवी के बीच जोरदार टक्कर, 5 छात्रों की दर्दनाक मौत; 2 की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 12/08/2024
rns featured image new

चेन्नई (आरएनएस)। तमिलनाडु में एमयूवी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच छात्रों की मौत हो गई। छात्र एमयूवी में यात्रा कर रहे थे। हादसे में दो छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना रविवार रात तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के तिरुत्तनी के पास हुई। सभी मृतक शहर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढऩे वाले इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र थे। दुर्घटना के समय वे चेन्नई से आंध्र प्रदेश के ओंगोल जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि जिस मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) में छात्र यात्रा कर रहे थे, वह काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया। मृतक छात्रों की पहचान चेतन (24), नीतीश वर्मा (20), नितेश (20), राम मोहन रेड्डी (21) और योगेश (21) के रूप में हुई है। जबकि चैतन्य (21) और विष्णु (20) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों, तिरुवल्लूर पुलिस और तमिलनाडु फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को पलटी हुई एमयूवी में से शवों और घायलों को निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारण तिरुत्तनी में चेन्नई-तिरुपति राजमार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। तिरुत्तनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Next: महिला से लूटपाट कर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.